शामली, अप्रैल 11 -- शामली। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की मासिक बैठक शुक्रवार को संगठन भवन खेड़ीकरमु में ट्रांसफार्मर अनुरक्षण कार्यशाला के रूप में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता शामिल हुए, जहां गर्मी के मौसम से पहले विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्तता को न्यूनतम करने, प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, लाइनों की मरम्मत तथा अन्य तकनीकी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इंजीनियरों ने कहा कि समय पर अनुरक्षण कार्य होने से गर्मी के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने की संभावना कम हो सकती है।इस दौरान सदस्यों ने ट्रांसफार्मर एवं लाइनों के अनुरक्षण के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा फ...