गर्मी से परेशान स्कूली छात्र ने डीसी को ईमेल भेजा
धनबाद, अप्रैल 30 -- धनबाद में भीषण गर्मी को लेकर एक छात्र ने जिला प्रशासन से स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है। सिटी सेंटर निवासी छात्र शुभ श्रेष्ठ ने डीसी को ईमेल भेजकर बताया कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण स्कूल जाना और कक्षाओं में पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। उसने लिखा कि गर्मी के कारण छात्रों को चक्कर, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल से लौटते समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। छात्र ने प्रशासन से कम से कम तीन दिनों के लिए स्कूल बंद करने का आग्रह किया है, ताकि छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके। यह भी पढ़ें- विद्यालयों के संचालन का समय बदला यह भी पढ़ें- तेज धूप के चलते स्कूल बंद करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.