चम्पावत, अप्रैल 15 -- योगेश,चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को गर्मी के सीजन से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। हीट वेव और ग्रीष्मकालीन चुनौती को लेकर हुई बैठक में उन्होंने विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। चम्पावत कलक्ट्रेट में बुधवार को गर्मी के मौसम को लेकर बैठक हुई। डीएम मनीष कुमार ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अप्रैल से जून तक तापमान में बढ़ोत्तरी को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा। कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी अस्पतालों में हीट वेव से संबंधित उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी निर्माण स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर छायादार स्थान और पेयजल की उपलब्धता के निर्देश दिए। नियमित रूप से पेयजल आप...