बरेली, मई 28 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। गांव उनासी का युवक नहाते समय बहगुल नदी में डूब गया। ग्रामीण गोताखोरों के साथ युवक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है।उनासी निवासी अजय पुत्र श्याम सिंह (30 वर्ष) बुधवार सुबह गर्मी से निजात पाने को 11:30 बजे फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नौगवां निवासी साथी रामभजन के साथ बहगुल नदी में नहाने पहुंचे। अचानक वह गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। रामभजन ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सका।रामभजन ने गांव लौटकर सूचना अजय के परिजनों को दी। परिजन और ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से अजय को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे किशोर का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की टीम बुल...