रुडकी, अप्रैल 30 -- नारसन। तपती गर्मी की वजह से ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। कृषि और पशुपालन पर गर्मी का साफ असर देखा जा रहा है। गर्मी ने अब लगातार अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। तेज धूप का असर ग्रामीण जनजीवन पर भी दिखने लगा है। किसान कृषि से जड़े कार्य को अलसुबह तेज धूप का असर होने से पहले-पहले निपटा रहे हैं। किसान जीत सिंह ने बताया कि इस समय पछेती गन्ना बुवाई के अलावा फसलों मे निराई-गुड़ाई, सिंचाई व पशु चारा की फसल की बुवाई का कार्य किया जा रहा है। किसान इन कार्य को तेज घूप निकलने से पहले ही निपटा रहे हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी पड़ने के साथ पशुओं के दूध में दस प्रतिशत की कमी यह भी पढ़ें- गर्मी पड़ने के साथ पशुओं के दूध में दस प्रतिशत की कमी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...