दरभंगा, जून 10 -- संजय लाला,दरभंगा। दिन का पारा करीब 38 डिग्री के पास पहुंच जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर दोपहर की चिलचिलाती धूप में निकलने से परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। आलम यह है कि लोगों को छांव में भी राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। इस मौसम में लोग बीमार पड़ने लगे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डीएमसीएच ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ गया है। आम दिनों में जहां डीएमसीएच ओपीडी में दो हजार से 2500 मरीज पहुंचते हैं, वहीं इस भीषण गर्मी में ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या तीन हजार से 3500 तक पहुंच गई है। इनमें मेडिसिन विभाग और चर्म रोग विभाग में मरीजों की सबसे अधिक संख्या रहती है। वर्तमान में मेडिसिन विभाग में सात से आठ सौ...