सीवान, मई 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में आंखों की एलर्जी (एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस) के कारण इन दिनों लोगों की समस्याएं बढ़ गयी हैं। खासकर बच्चों के आंखों में लालिमा, तेज खुजली, जलन, व पानी आने की समस्या अधिक है। सदर अस्पताल के आई ओपीडी में भी इस तरह के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मिले एक आंकड़े के अनुसार शुक्रवार को आई ओपीडी में इलाज के लिए करीब 50 मरीजों आए थे इनमें से 15 से 20 फीसदी मरीजों में एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस का लक्षण था। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर चंदन कुमार सिंह ने इस तरह के मरीजों को इलाज दिया। बताया गया कि आंखों की एलर्जी धूल, मिट्टी, परागकणों या धूप के संपर्क में आने से होती है। इस तरह की एलर्जी के बाद आंखों में खुजली होने पर इसे मसलने पर यह समस्या और भी बढ़ सकती है। इस तरह का लक्षण दिखाई देने पर फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंच...