सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- सीतामढ़ी। जिले में बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे के बाद ही सूरज की तीखी किरणों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में कम भीड़ देखी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद के अनुसार बुधवार को सुबह दस बजे तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान जताया है। यह भी पढ़ें- खेती पर गर्मी की मार, मिट्टी सूखी, फसल बचाने में जुटे किसान बुधवार का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन लू ...