मेरठ, अप्रैल 30 -- भीषण गर्मी, बढ़ते तापमान को देखते हुए मेरठ के स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं। शहर के अधिकांश स्कूलों में धूप में होने वाली गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। प्रार्थना सभाएं अब कक्षाओं में कराई जा रही हैं, जबकि बच्चों के लिए पानी पीने का समय भी बढ़ाया गया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों की सेहत सर्वोच्च प्राथमिकता है। जीटीबी स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने बताया कि विशेषकर छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए धूप में होने वाली गतिविधियां बंद कर दी गई हैं। सुबह की प्रार्थना अब क्लासरूम में कराई जा रही है। साथ ही बच्चों को बार-बार पानी पीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है。 यह भी पढ़ें- विद्यालयों के संचालन का समय बदलासभी स्कूलों में व्यवस्था सहोदय के अध्यक्ष राहुल केसरवानी ने...