मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। सुबह-शाम मौसम सामान्य और दोपहर के समय गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। तेज धूप के चलते लगातार गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुबह से तेज धूप के चलते गर्मी का अहसास हुआ। जिससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर के समय चटक धूप से लोगों ने तपिश महसूस की। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी बादलों की आवाजाही तो कभी तेज धूप से जनजीवन प्रभावित हो गया है। अब दो दिनों से मौसम साफ होने के साथ लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी भी बढ़ रही है। रविवार को सुबह से गर्मी का मौसम बना रहा। जैसे-जैसे दिन बढ़ा, वैसे ही गर्मी का असर तेज हो गया। दोपहर के समय तेज धूप से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शा...