बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। सुबह-शाम मौसम सामान्य और दोपहर के समय गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। तेज धूप के चलते लगातार गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सुबह से तेज धूप के चलते गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर के समय चटक धूप से लोगों ने तपिश महसूस की। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी बादलों की आवाजाही तो कभी तेज धूप से जनजीवन प्रभावित हो गया है। अब दो दिनों से मौसम साफ होने के साथ लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी भी बढ़ रही है। शनिवार को सुबह से गर्मी का मौसम बना रहा। जैसे-जैसे दिन बढ़ा, वैसे ही गर्मी का असर तेज हो गया। दोपहर के समय तेज धूप से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम ढलने के बाद मौसम सामान्य हो सका। इस दौरान गर्मी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.