गर्मी से कम हो गई बसों में सवारी
अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़। भीषण गर्मी के चलते बस स्टेशन पर सवारियों की संख्या में कमी आ गई है। बसों को कम सवारी में ही ले जाना पड़ रहा है। मंगलवार की दोपहर मसूदाबाद बस स्टैंड पर सवारियों की संख्या बेहद कम दिखी। बस में भी इक्का-दुक्का सवारी बैठी थीं। चालक-परिचालक ने बताया कि दोपहर में सवारियों की संख्या में करीब 40 प्रतिशत की कमी आ गई है। गर्मी में कोई यात्रा करना नहीं चाह रहा है। गर्मी के चलते रास्ते में मिलने वाली सवारी भी गायब हैं। आगरा कट पर भी देर तक बस खड़ी रखने पर भी सवारी नहीं दिखती है। सुबह और देर शाम के बाद ही सवारियों की संख्या बढ़ती है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, पारा 48@ से झुलसा जनमानस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.