गोपालगंज, अप्रैल 22 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले में बढ़ते तापमान के साथ उल्टी-दस्त, सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मॉडल सदर अस्पताल के ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। अस्पताल के ओपीडी में पिछले दो दिनों से मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। पहले जहां रोज करीब 900 से 1000 मरीज इलाज के लिए आते थे। अब यह संख्या बढ़कर 1100 से 1300 तक पहुंच गई है। इमरजेंसी वार्ड में भी भीषण गर्मी के कारण उल्टी और दस्त के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी से उल्टी-दस्त व सर्दी-बुखार के मरीज बढ़े इमरजेंसी में तैनात डॉ. दानिश अहमद ने बताया कि गर्मी के कारण इन दिनों उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े हैं। मरीजों को उचित इलाज के साथ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह ...