सीतामढ़ी, जून 7 -- सीतामढ़ी,हिंदुस्तान संवाददाता। आंगनवाड़ी केन्द्र पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा दिया जाता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उन बच्चो को साल में 300 दिन गर्म पक्का पूरक पोषाहार देना अनिवार्य है , किन्तु राज्य व जिला में अप्रैल से अगस्त माह तक अत्याधिक गर्मी पड़ने लगती है। इस साल भी अत्यधिक गर्मी पड़ रही है जिसके कारण आंगनवाड़ी केन्द्र पर आने वाले बच्चे बीमार पड़ रहे है। सहायिका के द्वारा बुलाने जाने पर अभिभावक गर्मी के कारण आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को भेजने से मना कर रहे हैं। एक तरफ 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक आंगनवाड़ी केन्द्र पर रखा जाता है। गर्मी के कारण सुबह आठ बजे से ही घर से निकलना मुश्किल होताजा रहा है l अभिभावको के द्वारा कहा जा रहा है कि राज्य में सभी सरकारी स्कूल बंद ...