बांका, फरवरी 27 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर में फागुन का महीना शुरू होते ही पेयजल व्यवस्था की हकीकत सामने आने लगी है। गर्मी की दस्तक से पहले ही नगर की अधिकांश वाटर पोस्ट खराब हो चुकी हैं। जबकि वार्ड संख्या 12 स्थित जोरिया पुल के समीप लगाया गया वाटर पोस्ट पिछले विगत दो वर्षों से बंद पड़ा है।स्थिति यह है कि उक्त वाटर पोस्ट पर ताला लटका हुआ है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि, उक्त वाटर पोस्ट की देख रेख हेतु सम्बंधित व्यक्ति की मनमानी और लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। क्षेत्र के लोगों का यह भी कहना है कि, कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शहर के मुख्य बाजार के क्षेत्र होने के कारण जोरिया पुल के समीप प्रतिदिन हज़ारों लोगों का आना-जाना ...