गंगापार, अप्रैल 16 -- अप्रैल माह ने दूसरे सप्ताह से ही शुरू तल्ख और चिलचिलाती धूप ने आम जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है और बढ़ी तपिश भरी गर्मी में बिजली ने भी अभी से आंख मिचौली शुरू कर दी। जिससे ग्रामीणों को भारी जद्दोजहद के साथ पीने के पानी को भी तरसने को मजबूर कर दिया है। यमुनापार क्षेत्र का बारा तहसील का अधिकांश क्षेत्र पाठारी और कछारी है। जिससे इस क्षेत्र में जनपद के अन्य भू भाग की अपेक्षा गर्मी की तपिश कुछ ज्यादा ही रहती है।  अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह बीतने के पहले ही सूरज की तल्ख लपटे होते ही क्षेत्र में गर्मी के साथ तपिश को बढ़ाने में पूरे दम खम में है। यह भी पढ़ें- विद्युत आपूर्ति की आंख-मिचौनी से उपभोक्ता व ग्रामीण परेशान लोग अभी से ही सुबह के नौ बजे के बाद से घर के बाहर निकलने में कोताही बरत रहे है। बहरहाल जिन्हें काम और नौकरी प...