गर्मी शुरू होते ही मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट शुरू, उपभोक्ता परेशान
दुमका, अप्रैल 5 -- दुमका (हिटी)।गर्मी अभी शुरू ही हुई है और क्षेत्र में बिजली संकट शुरू हो गई है। दो दिनों से बिजली कई घंटे तक कट रही है। मुख्यालय सहित कई प्रखंड क्षेत्रों में यह समस्या है। दिन में कई बार भीषण गर्मी के बीच बिजली की समस्या से लोग परेशान हो जा रहे हैं। हालंकि शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को बिजली कटौती में कुछ सुधार आवश्य हुआ है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उपराजधानी में यदि यह हाल है तो बाकी जिलों में क्या स्थिति होती होगी। उपभोक्ताओं ने मांग किया है कि जिले में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति किए जाने की दिशा में विभाग को पहल करनी चाहिए। गौरतलब हो कि हाल ही में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र में गर्मी को देखते हुए निर्बाध रूप से व सुचारू तरीके से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.