मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- ड्रमंडगंज। हलिया विकास खंड के भैसौड़ बलाय पहाड़ ग्रामसभा में तपिश बढ़ने के साथ ही लोग पेयजल संकट से जुझने लगे हैं। सुबह होते ही महिलाएं, बच्चे प्यास बुझाने के जुगत में लग जाते हैं। हर घर नल जल योजना के तहत दो साल पहले पाईप लाईन बिछाकर कनेक्शन और टोटी तो लगा दिया गया, लेकिन टोटियों में अबतक पानी नहीं आया। वहीं, गर्मी और तपन बढ़ने के साथ जलस्तर नीचे खिसकने से गांव के हैंडपंप या तो पानी छोड़ दिये हैं या मटमैला पानी दे रहे हैं। ग्रामसभा के सिगटहवा मोहल्ले के लोग कुएं का मटमैला पानी रहे हैं। वहीं गड़ेरियान बस्ती के लोग पहडी बस्ती से एक हैंडपंप पर लाइन लगाकर पानी भरने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- जलमीनार बना शोभा की वस्तु, प्यास से जूझ रहे लोग गांव के श्याम कली, राधा, पतिया, अमलेश, देवराज, भरत, पार्वती देवी आदि ने बताया कि ...