हरिद्वार, मार्च 18 -- गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराने लगी है। बार-बार हो रही कटौती से आम जनता और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। सुनील सेठी ने कहा कि अभी गर्मी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। खासतौर पर उत्तरी हरिद्वार समेत प्रमुख बाजारों और कॉलोनियों में सुबह और रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।भूमिगत लाइनें खराब, स्टाफ की कमी से समस्यासेठी ने बताया कि कई स्थानों पर भूमिगत बिजली लाइनें खराब हो चुकी हैं, जबकि कई पोल क्षतिग्रस्त हैं। बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.