गंगापार, अप्रैल 6 -- अप्रैल माह से शुरू हुई गर्मी के पहले से ही जलनिगम विभाग की उदासीनता के चलते लालापुर क्षेत्र के कई गांवों में नलों की टोटी से पानी गिरना बंद हो गया है। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दर दर भटकने की मजबूरी बनी हुई है। अमिलिया तरहार गांव में स्थित जलनिगम के पंप से विगत कई वर्षों से लालापुर क्षेत्र के कई गांवों में पीने का पानी पाइप लाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचाया जा रहा है। विगत कई दिनों से पाइप लाइन के माध्यम से पानी आना बंद हो गए है।जिससे भटपुरा,चकसुचेर और आसपास के इलाकों में पीने के पानी की भीषण समस्या खड़ी हो गई है। बढ़ती गर्मी के बीच पानी न मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ​भटपुरा निवासी प्रदीप कुमार मिश्र,विवेक शुक्ल ने बताया कि गांव के अधिकांश हिस्सों का पानी काफी खारा है, जो पीने योग्य बिल्कुल नहीं...