बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- गर्मी शुरू होते ही डेढ़ फीट नीचे खिसका जलस्तर गांवों में पानी की किल्लत होने पर 12 टैंकरों की हुई व्यवस्था 50 चापाकल हुए खराब, हुसैनाबाद में नल-जल बोरिंग फेल फोटो : 21मनोज01 : शेखपुरा पीएचईडी विभाग की तस्वीर। शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी की दस्तक शुरू होते ही पानी का भूगर्भीय जलस्तर तेजी से नीचे गिरने लगा है। एक माह में जिले का जलस्तर लगभग डेढ़ फीट नीचे खिसका है। पिछले माह पानी 37.5 फीट पर मिलता था। अब जलस्तर 39 फीट पर जा चुका है। गर्मी में जलस्तर नीचे खिसकने से गांवों में लगे लगभग 50 चापाकल फेल हो चुके हैं। जिला में लगभग 11 हजार चापाकल हैं। अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद की नल-जल योजना का बोरिंग फेल हो गया है। सबसे ज्यादा पानी की समस्या चेवाड़ा व अरियरी प्रखंड में होती है। नल-जल योजना चालू रहे, इसके लिए कर...