चाईबासा, जून 3 -- चाईबासा। हीट एक्शन डे 2026 के अवसर पर गर्मी एवं लू (हीटवेव) से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ सिविल सर्जन, उपाधीक्षक और जिला आरसीएच पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने लोगों से अत्यधिक गर्मी के दौरान सावधानी बरतने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने तथा बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। रैली के माध्यम से आमजन को हीटवेव से बचाव के उपायों एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...