भदोही, मई 20 -- भदोही, संवाददाता। प्रचंड गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। आमजन को लू (हीट स्ट्रोक) से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जरूरी एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों से जिले का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आगामी दिनों में इसके 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसी स्थिति में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।लू यह भी पढ़ें- बांदा जनपद रेड जोन घोषित, प्रशासन हुआ अलर्ट लगने की स्थिति में शरीर का अत्यधिक गर्म और लाल हो जाना, त्वचा का शुष्क होना, तेज नाड़ी चलना, सिरदर्द, चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी, उल्टी, थका...