महाराजगंज, जून 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गर्मी और त्योहार के मद्देनजर शासन स्तर से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश जारी हुआ है। सभी आकस्मिक सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया है। पर्याप्त दवाएं, एंटी स्नेक वेनम और एंटी रेबीज वैक्सीन की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि प्रमुख सचिव स्तर से जारी निर्देशों के बारे में सभी अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और अन्य जिम्मेदारों को अवगत करा दिया गया है। निर्देशित किया गया है कि 102, 108 व एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तथा पैथालॉजी सेवाओं की क्रियाशीलता बनाई रखी जाएं। सभी उपकरणों को क्रियाशील रखा जाए। अन्तर विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए संचारी रोगों के रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई और जन जागरूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.