लखीसराय, मई 24 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। माणिकपुर-सूर्यगढ़ा संपर्क सड़क पर धूल उड़ने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संपर्क सड़क पर ट्रैक्टरों के द्वारा मिट्टी की ढुलाई का कार्य किया जा रहा है। पुराना सलेमपुर, खाड़ं पर, गरीबनगर, लक्ष्मीपुर आदि गांवों के ग्रामीणों को भी इस धूलकण से परेशानी हो रही है। सूर्यगढ़ा आने-जाने वाले यात्री इससे परेशान हैं। लोगों ने इस समस्या से निदान की मांग की है ताकि लोगों को इस रास्ते से आने-जाने में परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...