गर्मी व उमस से छात्रा बेहोश, सीएचसी में इलाज
बगहा, मई 22 -- श्रीनगर। अत्यधिक गर्मी व उमस के कारण बैरिया बाजार स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरिया बाजार की दसवीं कक्षा की छात्रा रिंकी कुमारी विद्यालय में बेहोश होकर गिर गई। घटना के बाद शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। आननफानन में छात्रा को इलाज के लिए बैरिया सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।बताया जाता है कि विद्यालय में कक्षाओं की कमी के कारण स्कूल दो शिफ्ट में संचालित होता है। पहली पाली में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली में उच्च विद्यालय की कक्षाएं दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चलती हैं।विद्यालय यह भी पढ़ें- बरबीघा के दो स्कूलों में गर्मी के कारण दो छात्राएं हुईं बेहोश श के प्रधानाध्यापक दीनानाथ चौधरी ने बताया कि प्रार्थना के बाद छात्रा को चक्कर आया और वह गिर गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.