गर्मी लू के थपेड़ों से लोग परेशान, पछुआ हवाओं से बढ़ी गर्मी
संतकबीरनगर, जून 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आसमान से जैसे आग बरस रही है और तेज धूप के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोग गर्मी से बेहाल हैं और जरूरी काम नहीं होने पर घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। पिछले चार दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। समूचे जिले में पछुआ हवाओं के साथ लग रहा कि जैसे आग बरस रहा था। लगातार बढ़ती गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और थकान के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डाक्टरों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और सिर को ढंककर बाहर जाने की सलाह दी है। सुबह 10 बजे के बाद ही धूप इतनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.