गर्मी में 15 दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे दलितों का हंगामा
हाजीपुर, जून 10 -- महुआ । एक संवाददाता एक पखवाड़े से भीषण गर्मी में पानी की किल्लत झेल रहे दलित परिवारों के लोगों ने बुधवार को नगर परिषद के विरुद्ध हंगामा किया और नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने पानी नहीं मिलने के कारण हो रही समस्या और परेशानी का दुखड़ा रोया। यह भी पढ़ें- गर्मी में 15 दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे दलितों का हंगामापानी की समस्या उक्त वार्ड के लोगों ने बताया कि एक पखवाड़े से उनके नलजल में पानी नहीं आ रहा है। इसके कारण पेयजल की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। अब तो चापाकल भी नहीं है, जिससे पानी लाया जा सके। नलजल का पानी नहीं मिलने के कारण उन्हें दूर जाकर दूसरे लोगों के हैंडपंप या फिर समरसेबल से पानी लेना पड़ता है। इसके लिए उन्हें फटकार भी सुननी पड़ती है। बावजूद पानी की समस्या को देखते हुए वह फटकार भी सहते हैं।बच्चों की प्यास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.