सासाराम, अप्रैल 17 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अमैठी पंचायत में नहर किनारे लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में पानी की जरूरत बढ़ जाने के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यह हैंडपंप नहर के पास स्थित है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों का आना-जाना रहता है। आसपास के कई किसान भी खेतों में काम करने के दौरान इसी हैंडपंप के पानी पर निर्भर रहते थे। यह भी पढ़ें- गर्मी में हैंडपंप खराब होने से पेयजल की समस्या गंभीर यह भी पढ़ें- सोनबरसा गांव के इकलौते हैंडपंप पर लगती है लंबी कतार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...