रामगढ़, मई 25 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के दौरान जलाशयों में डूबने की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर जिले के सभी जलाशयों, नदियों, तालाबों, डैम एवं खदानों में आम लोगों के अनधिकृत प्रवेश और स्नान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। उपायुक्त के निर्देश के बाद जिले के सभी अंचल अधिकारियों तथा थाना/ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे स्थलों का सर्वेक्षण कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है, जहां लोग नदी, तालाब, डैम या खदानों में प्रवेश कर स्नान करते हैं।जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशील एवं खतरनाक स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, बैरिकेडिंग करने तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- पानी का दुरुपयोग ना करें तथा जल संरक्षण को प्...