नई दिल्ली, मई 13 -- गर्मी के महीने में हरी धनिया के रेट बढ़ जाते हैं। और अगर गलती से ढेर सारा धनिया खरीद लिया तो सारी पत्तियां पानी से गलकर सड़ने लगती हैं और सारी पत्तियों से अजीब सी बदबू आने लगती है। अब आप हर दिन तो इसे खरीद नहीं सकते। ऐसे में हरी धनिया को स्टोर करने का ये हैक जरूर आपके काम आ सकता है। जिसकी मदद से आपको जब भी खाने में धनिया के फ्लेवर की जरूरत होगी तो इसे डालकर टेस्ट का लुत्फ उठाएं।गर्मी के दिनों में धनिया को ड्राई स्टोर करें गर्मी के दिनों धनिया की पत्तियां जल्दी से मुरझा जाती है और यहीं नहीं अगर उनमे जरा भी पानी बच गया तो ये पूरी तरह से सड़ जाती है और बाकी सारी पत्तियों को भी गला देती है। ऐसे में ढेर सारा हरा धनिया खरीदकर उसे फ्रिज में स्टोर करने की गलती ना करें, नहीं तो पैसे बेकार ही जाएंगे। हरी धनिया को स्टोर करना है त...