पीलीभीत, जून 29 -- पीलीभीत। गर्मी के सीजन में भले ही तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर रहै। पर यह 41 डिग्री सेल्सियस की तरह आभास करा रहा है। रविवार को गर्मी और तपिश की वजह से हर कोई बेहाल रहा। सोमवार से शुरू होने जा रहे शिक्षण सत्र से पहले ही गर्मी के कारण एक सप्ताह बाद ही स्कूल खोले जाने की मांग उठी है ताकि नौनिहालों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े। दरअसल अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश बंसल ने पहल करते हुए योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि भीषण गर्मी और इस बीच खुलने जा रहे स्कूलों की स्थिति को देखते हुए आवश्यक निर्णय लिया जाना चाहिए। आग्रह किया गया है कि एक सप्ताह की अवधि स्कूलों में बढ़ा दी जाए जिससे बच्चों के स्वासथ्य आदि पर प्रतिकूल असर न पड़े। आवश्यक विचार करने का आग्रह किया गया है। गर्मी के ...