संतकबीरनगर, मई 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में उमस भरी भीषण गर्मी में शहर में शीतल पेयजल की व्यवस्था नाकाफी है। शुद्ध पानी शहरियों को मयस्सर नहीं हो रहा है। शुद्ध पानी के नाम पर लोगों को डिब्बा बंद पानी लेना पड़ रहा है। शहर में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को बोतल बंद पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। गरीबों को भी पानी के लिए जेब हल्की करनी पड़ रही है। शहरियों को पेयजल के लिए जो योजनाएं संचालित की जा रही थीं अभी तक उस पर पूरी तरह से अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है। यही कारण है कि घर से लेकर बाहर तक लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में प्याऊ खराब, कैसे बुझे लोगों की प्यासशीतल पेयजल की व्यवस्था शहर में तीन स्थानों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था वर्तमान में नजर आ रही है। सीएचसी खलीलाबाद में ...