सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- सीतामढ़ी। भीषण गर्मी के बीच जिले का सदर अस्पताल की भी हालत दयनीय हो गई है। गर्मी ने मरीजों और उनके परिजनों की परेशानियों को कई गुना बढ़ा दिया है। जहां इस मौसम में राहत मिलनी चाहिए। वहां मरीज उमस और गर्मी से जूझने को मजबूर हैं। अस्पताल के कई वार्डों में एयर कंडीशनर खराब हैं। पंखों की स्थिति भी दयनीय है। कहीं पंखे बंद हैं तो कहीं इतनी धीमी गति से चल रहे हैं कि कोई राहत नहीं मिल पा रही। 50 बेड वाले जनरल वार्ड और ओपीडी में हालात सबसे खराब हैं। जहां गर्मी के कारण मरीजों की हालत बिगड़ रही है। यह भी पढ़ें- हीटवेव से बचाव : सदर अस्पताल में स्पेशल 6 बेड का एसी वार्ड तैयार कई मरीज और उनके परिजन घर से हाथ के पंखे लाने को विवश हैं।अस्पताल के अन्य हिस्सों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। डीआईओ कार्यालय का एसी खराब है। वहीं अल्ट्रासाउ...