रुडकी, मई 20 -- लक्सर, संवाददाता। तेज गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भीषण तापमान के चलते दिनभर गुलजार रहने वाला लक्सर-रायसी मार्ग दोपहर होते-होते सुनसान नजर आने लगा। बाजारों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया और लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। ग्रामीण दिनभर घरों में रहने को मजबूर हैं और केवल शाम ढलने के बाद ही बाहर निकल रहे हैं। बुधवार को भी तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। स्थानीय दुकानदार राजू ने बताया कि भीषण गर्मी का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी का सितम: धूप-छांव भी नहीं दे रही राहत, उमस ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी उनका कहना है कि सुबह दस बजे के बाद लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिससे बाजार मे...