पूर्णिया, अप्रैल 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बैसाख महीने की शुरूआत में ही आग उगलती धूप के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। खासकर दोपहर के समय तेज धूप की स्थिति के कारण आम लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी होने लगी है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या शुद्ध पेयजल की सामने आ रही है। जिले के विभिन्न इलाकों में लोगों को प्यास बुझाने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है, जो गरीब और मध्यम वर्ग के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। पूर्णिया शहर एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक और प्रशासनिक केंद्र है, जहां रोजाना जिले के दूर-दराज के इलाकों से हजारों लोग आते-जाते हैं। कोर्ट-कचहरी, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सरकारी दफ्तर, कॉलेज और बाजारों में लोगों की भारी भीड़ रहती है। इन स्थानों पर आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पानी की कमी को लेकर झेलनी पड़ रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.