मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका शहरी क्षेत्र में करीब 36 लाख रुपए खर्च करते हुए 20 नए वॉटर कूलर लगाने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका के द्वारा भूमि का चयन भी कर लिया गया है। गर्मियों में इन वॉटर कूलर से स्थानीय लोगों को शीतल जल मिलेगा। गर्मियों में लोगों की प्यास बुझाने के लिए शहरी क्षेत्र में करीब 125 वॉटर कूलर लगे हुए है। विभिन्न स्थानों पर लगे वॉटर कूलर का रखरखाव नगर पालिका के जलकल विभाग के द्वारा किया जा रहा है। अब भीषण गर्मी शुरू हो गई है। लगातार तापमान बढता जा रहा है। नगर पालिका के जलकल विभाग के द्वारा शहर में पहले से लगे करीब 125 वॉटर कूलरों का सर्वे किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- छह नए वाटर बूथों के साथ खोले जाएंगे प्याऊ सर्वे के दौरान जो भी वॉटर कूलर खराब पाया जाएगा उसे नगर पालिका के द्वारा सहीं कराया जाएगा। अब नगर...