गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी तो शहर के अधिकांश इलाके की विद्युत व्यवस्था शनिवार को चरमरा गई। कहीं केबल और तारों में फाल्ट आने से लोग घंटों परेशान रहे तो कहीं आग लगने की घटनाएं हुईं। इस समस्या के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब आठ हज़ार परिवार बिजली संकट से जूझते रहे। दिन के साथ-साथ रात में भी बिजली की आंखमिचौली और लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों को रतजगा करने पर विवश कर दिया। रानीबाग के फुलवरिया क्षेत्र में सैकड़ों परिवार, खोराबार उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों मोहल्ले के करीब छह हजार परिवार बिजली आपूर्ति बाधित होने से हलकान हुए। गोरक्षनगर और कोतवाली क्षेत्र में भी केबल में आग लगने से हजारों परिवार और सहारा एस्टेट क्षेत्र में भी लोग बिजली गुल रहने से परेशान हुए।

बिजली आपूर्ति बाधित जानका...