हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी। भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। अचानक बढ़ी मांग को पूरा करने में बिजलीघर के साथ ही लाइनों पर लोड बढ़ रहा है। जिससे सप्लाई लाइन में आग लगने के साथ ही ट्रांसफार्मर में तकनीकी दिक्कत आ रहीं हैं। ऐसे में बिजली गुल होने पर लोगों को घंटों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी में मई की भीषण गर्मी ने बिजली का संकट बना दिया है। तापमान 40 डिग्री पहुंचते ही घरों और बाजारों में कूलर, एसी, पंखों का इस्तेमाल कई गुना बढ़ गया है। अचानक बढ़ी खपत से वितरण प्रणाली चरमरा गई है। लोड क्षमता से अधिक होने के कारण जगह-जगह सप्लाई लाइनें गर्म होकर जलने लगी हैं। तारों से चिंगारी निकलने और आग पकड़ने से बिजली की सप्लाई बाधित हो रही है। इससे न केवल फॉल्ट की संख्या बढ़ी है बल्कि हादसे का खतरा भी मंडराने लगा है। ट...