भदोही, अप्रैल 22 -- ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक क्षेत्र के खमरिया में बुधवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें प्रचंड गर्मी में लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया। संगोष्ठी में कुल करीब 350 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों को संबोधित करते हुए डॉक्टर राम आसरे जिला संचारी रोग एवं मलेरिया अधिकारी ने लू से बचाव के लिए तमाम प्रकार के सुझाव बताएं। जैसे बहुत जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। बाहर निकलना बहुत जरूरी है तो पूरी तरह से चेहरे को कबर करके निकले। पानी अधिक पिए साथ में पानी की बोतल लेकर चलें और लगातार धूप में ना रहे। यह भी पढ़ें- सहायक श्रमायुक्त ने धूप व लू से बचाव को जारी की एडवाइजरी इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. रामपाल यादव, अरविंद भट्टाचार्य, हरेंद्र प्रताप सिंह, एमआई खान, सौरभ जायसवाल, अभय श्...