साहिबगंज, जून 7 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल रेलवे स्टेशन पर करीब दो महीने पहले यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म पर लगा हाईस्पीड पंखा कथित रूप से अब तक चालू नहीं हुआ है। इन दिनों भीषण गर्मी और उमस के चलते प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। हालांकि रेलवे का दावा है कि प्लेटफॉर्म पर लगाए गए चारों हाईस्पीड पंखे पूरी तरह चालू स्थिति में है । यात्रियों की भीड़ और आवयश्कता को देखते हुए समय समय पर स्टेशन के कर्मी उसे चालू और बंद करते हैं। यह भी पढ़ें- राजमहल स्टेशन पर यात्री सुविधा के नाम पर खानापूरीप्लेटफॉर्म की स्थिति दरअसल, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राजमहल रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब सात करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है। इसमें स्टेशन भवन, प्रतीक्षाल...