गर्मी में राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल स्टॉल शुरू की
भागलपुर, मई 19 -- भागलपुर। नर सेवा नारायण सेवा संस्था की ओर से मंगलवार को आदमपुर चौक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक के पास भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल स्टॉल की शुरुआत की गई। यह स्टॉल संस्था के अध्यक्ष दिनेश मंडल के पिता स्व. रामचंद्र मंडल की स्मृति में लगाया गया है। पेयजल स्टॉल का उद्घाटन शिव शक्ति मंदिर के महंत अरुण बाबा, पूर्व उपमहापौर डॉ. प्रीति शेखर तथा भाजपा नेता पवन मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर भोला कुमार मंडल, शशि शंकर राय, संजय हरि, योगेंद्र चौधरी, सुधीर चौधरी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- वाटर कूलर का पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में राहगीरों को वितरित किया शरबत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.