गिरडीह, मई 22 -- खोरीमहुआ। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित करिहारी में (आर.के. ढाबा के समीप) राहगीरों के लिए शुद्ध एवं ठंडे पेयजल प्याऊ की शुरुआत की गई है। इसका आयोजन परिवर्तन सोशल एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया, जिसका उद्घाटन जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने फीता काटकर किया। संस्था ने इस मार्ग से गुजरने वाले आम लोगों को राहत देने के लिए मटकों के ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की है। उद्घाटन के दौरान पूर्व विधायक केदार हाजरा ने संस्था के इस कदम को सराहनीय और जनहितकारी बताया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय विधायक डॉ. मंजू कुमारी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं, जिससे जनता और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। सोसाइटी के संस्थापक देवनंदन कुमार वर्मा ...