फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 23 -- फर्रुखाबाद। बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज के अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने क्षेत्रवासियों के लिए जन-जागरूकता संदेश जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। डॉ. शर्मा ने बताया कि बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें और हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें। साथ ही ताजे फल एवं संतुलित भोजन का सेवन करें तथा बासी भोजन और नशीले पदार्थों से दूर रहें। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में रहें सतर्क , लू से बचाव को ले प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, अत...