हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- समर फैशन : हल्द्वानी । गर्मी के मौसम में खादी एक बार फिर लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। खादी आश्रमों में इन दिनों खासतौर पर कुर्तों की मांग में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक समय केवल बुजुर्गों की पहचान मानी जाने वाली खादी अब युवाओं की वॉर्डरोब में ट्रेंड बन चुकी है। हल्के रंग, ढीले-ढाले कुर्ते और हैंडलूम डिज़ाइन गर्मी में आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी दे रहे हैं। खादी आश्रम के प्रभंदक अभय वर्मा के अनुसार, इस बार खादी के हाफ कॉटन शर्ट और कुर्तों की कीमत करीब 700 रुपये से शुरू हो रही है और बिक्री पिछले साल की तुलना में बेहतर है। खासकर कॉलेज जाने वाले युवा और ऑफिस लोग खादी को प्राथमिकता दे रहे हैं। सिर्फ कपड़े ही नहीं, खादी आश्रमों में सेब का सिरका , जामून और बेल के जूस की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। इ...