मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- मुरादाबाद। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भीषण गर्मी के चलते एडवाइजरी जारी की है। एडीएम फाइनेंस ममता मालवीय ने बताया कि तल्ख धूप से बचाव करने की जरूरत है। हीट स्ट्रोक, हीट रैश के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सरदर्द, उबकाई, पसीना आना, मूर्छा आदि को पहचाने। आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा लोगों को हीटवेव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है अपील है कि उपरोक्त लक्षण की स्थिति में तत्काल नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें। यह करेंअधिक से अधिक पानी पियें, यदि प्यास न लगी हो तब भीहल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले हल्के वस्त्र पहनेंधूप के चश्में, छाता, टोपी, व चप्पल का प्रयोग करेंअगर आप खुले में कार्य करते है तो सिर, चेहरा, हाथ पैरो को गीले कपड़े से ढके रहें तथा छाते का प्रयोग करेंयात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ ले ज...