प्रयागराज, अप्रैल 25 -- प्रयागराज। भीषण गर्मी के बावजूद जनपद में अंडों की खपत लगातार बनी हुई है। जिले में प्रतिदिन करीब 84 हजार अंडे लोग खा रहे हैं। इस समय प्रोटीन के रूप में लोग अपने खानपान में अंडा को नियमित रूप से अपना रहे हैं। जिले में इस समय हर महीने लगभग 25 लाख अंडों की खपत हो जा रही है, जबकि उत्पादन करीब 60 लाख अंडों तक पहुंच गया है। यहां से अंडा पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में भी निर्यात किया जा रहा है।पशुपालन अधिकारियों ने बताया कि बाजार में प्रतिदिन अंडे का मूल्य जारी किया जाता है। जिसके बाद अंडा व्यापारी अंडों की खरीद करते हैं। अंडों की इस खपत से हर महीने करीब 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार हो रहा है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहा है।वर्तमान समय में जिले के अलग- अलग जगहों पर ढाई लाख से अधिक मुर्गियों का पालन कि...