बांदा, मई 18 -- बांदा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रानीदुर्गा वती मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में बैठक की। कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए अधिकारी जिलेवासियों को पर्याप्त पेयजल और बिजली आपूर्ति पर ध्यान दें। पानी के संकट से निपटने के लिए जल जीवन मिशन की पाइप लाइनों को ठीक कराएं। टूटी सड़कों को शीघ्र ठीक कराया जाए। किलेदार के पुरवा में पानी की समस्या का निदान किया जाए। कहा कि अधिकारी खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र ठीक कराएं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की कार्डियोलॉजी में डॉक्टर की उपलब्धता कराने के लिए कार्यवाही के निर्देश दिए। कहा कि मेडिकल कॉलेज में जो भी समस्याएं हैं, उसके लिए अलग से डिमांड बनाकर भेजी जाए। यह भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बांदा दौरा आज, विधायक के बेटे-बहू को देंगे आशीर्वाद उन्होंने सड़कों के चौड़ीकरण व केन-बेतव...