जौनपुर, मार्च 14 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के डाक बंगला में शुक्रवार को गर्मी के महीनों में होने वाले बिजली संकट को देखते हुए विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। विधायक ने उपस्थित सभी उपकेंद्रों के जेई और संबंधित एसडीओ को निर्देश दिया कि गर्मी के महीनों में ट्रांसफार्मरों के जलने की घटना बड़े पैमाने पर होती है। अक्सर ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि कई-कई दिनों तक ट्रांसफार्मर बदला ही नहीं जाता और उपभोक्ता परेशान होते हैं। जो ट्रांसफार्मर तीन बार से अधिक जल रहे हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए। इस दौरान उपस्थित अधिशासी अभियंता ने सुइथाकला में एक अतिरिक्त पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर व पिलकिछा उपकेंद्र पर स्थापित आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर के उच्चीकरण कराने की बात कही। इसके अलावा डेहरी व अरसिया फी...