पीलीभीत, मई 20 -- पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। पिछले 24 घंटों में शहर के अलग-अलग इलाकों में 50 से अधिक फॉल्ट होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं लो वोल्टेज तो कहीं फेस गायब होने की समस्या बनी रही। हालात यह रहे कि कई मोहल्लों में लोगों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। शिकायतों के बाद बिजली विभाग की टीमें रातभर फॉल्ट दुरुस्त करने में लगी रहीं।मंगलवार रात से बुधवार तक गर्मी का असर बिजली व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया। निरंजन कुंज क्षेत्र में पूरी रात बिजली आंखमिचौली करती रही। वहीं झंडे वाले चौराहे पर तारों में आग लगने से सप्लाई बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था बेपटरी, शहरभर में कटौती से हाहाकार सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की ...